Skip to main content

कहाँ है तू ..... ऐ ज़िंदगी

         
     
           महकती थी बहकती थी पर ना जाने क्यूँ कुछ दिनों से ऐसा लगता है कि जैसे कहीं ठहर सी  गई है ज़िंदगी .... न जाने कहाँ जाकर ठहर गई है ....  कुछ पता नहीं 😥   ..... कुछ कहकर नहीं गई , कब आयेगी  ये बताकर भी नहीं गई . इतने दिनों से चलते हुए शायद थक गई होगी थोड़ा ..... इसीलिए ठहर गई होगी . पर अब तो आ जाना चाहिए था उसको अब तो दिन बहुत हो गये अब तो ख़ुद की साँसे भी डराने लगी हैं मुझे .
      सम्भालती हूँ ख़ुद को बहुत मगर मन की आशा और निराश होती चली जा रही है . मेरे आँगन की देहलीज पर फ़फ़कता  हुआ दीपक मुझे और बेचैन कर रहा है.  उसकी फ़फ़कती हुई लौ ऐसे बार-बार डराती है मुझको कि मुझे बस ऐसा प्रतीत होने लगता है जैसे ज़िंदगी चली आ रही हो और मैं इतनी सी उम्मीद को पाकर हर बार ख़ुशी की आँधियों में उड़ने लगती हूँ मगर अफ़सोस .... वो ख़ुशी की आँधी बस कुछ ही क्षणों की मेहमान होती है .
मैं सोचती हूँ सम्भाल लूँ ख़ुद को मगर मन जो है न मेरा मुझे चैन से सोने नहीं देता , मेरी बिखरती हुई उम्मीदों को हौसलों का ज़ामा पहनाकर मुझे अपने आगोश में कर लेता है .



       मुझे नाराजगी तो तुझसे बहुत हैं ज़िंदगी  .....पर तू पहले सामने आ मेरे  .... और आकर बात कर मुझसे फिर मैं बताती हूँ तुझे . एक ही पल में कितना उदास कर दिया है तूने मुझको 😢 मेरे बुने हुए सपनों के हर रंग को तू चुराकर ले गई है अपने साथ ....
   मैं तुझसे ही कह रही हूँ तू सुन तो रही है न मेरी बात ..... ?  अरे ! तू सुनेगी कैसे तू यहाँ पर होगी तब न सुनेगी तू मेरी बात ... न जाने कहाँ जाकर ठहर गई है ये ज़िंदगी  .
      
      मेरे घर के दरवाज़ों से आने वाली वो हवा भी मुझे इस तपिश भरी रातों में शीत सी चुभ रही है .... मैं उन  दरवाज़ों को बंद भी करूँ तो कैसे वही तो एक तेरे आने की राह है .... पर तेरा क्या है आज इधर ख़ुश कल उधर ख़ुश , मंडराती रहती है बस भँवरों की तरह .... पर मेरी तो फ़िक्र किया कर , कितनी अकेली हो गई हूँ मैं तेरे बगैर .... पर तुझे क्या .... तुझे मेरी कोई फ़िक्र हो तब ना .... तुझे कुछ सिखाया नहीं तेरे माँ बाप ने ? क्यूँ रुलाती है तू मुझको इतना ? अब है कोई जवाब तेरे पास ?
      अरे बताएगी कैसे .... जब तू यहाँ होगी न मेरे पास ..... न जाने कहाँ जाकर ठहर गई है ये ज़िंदगी .
            अरे आ जा ज़िंदगी  ..... अब बहुत ठहर ली अब चलने का वक़्त शुरू हो गया है अब लौटकर आ जा मेरे पास ... फिर एक दिन तो तुझे भी चले ही जाना है मेरे साथ .... जितने दिन साथ है उतने दिन तो मेरा साथ दे दे .           आज के बाद तुझे कहीं भी जाकर ठहरने की कोई ज़रूरत नहीं  है ..... तू आ पहले , आने के बाद तुझसे हर एक आँसू का हिसाब लूँगी मैं , जो तेरे इस बेरहम दिल ने मेरे नाज़ुक से मन को  मायूस किया है .

   
      ठहरेगी तो तू तभी जब मैं ठहर जाऊँगी , जब तक मेरी साँस है तू बिना थके चलती रहे ऐ ज़िंदगी  .... बोल करेगी न तू ऐसा ?

                      तू चलती रहे ज़िंदगी 
                      महकती रहे ज़िंदगी 
                      मैं भी तो चल रही हूँ न साथ तेरे
                      बस इतना सा सोचकर 
                      तू हँसती रहे ज़िंदगी ।।
           

Comments

  1. बहुत ही शानदार वान्या कुछ दमदार शब्दों से इस ज़िन्दगी को बखूबी बयां किया तुमने । ऐ मेरी ज़िंदगी कहाँ है तू बहुत तुने हैं नखरे दिखाए अब तो चली आ चली आ

    ReplyDelete
  2. bahot khubsurati se bayan ki h dil ki baat

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पहली मुलाकात

   इंतज़ार था मुझे उस सुहानी सी शाम का जब उस शाम की प्यारी सी छाँव में मैं इंतज़ार करूँगी उनका। वो शाम मुझे अपने आगोश में करने को बेकरार तो बहुत होगी मगर मेरा हुस्न तो किसी और के दीदार की चाहत में तड़प रहा होगा। मेरी आँखों में वो इंतज़ार की प्यास मुझे और भी ज्यादा शर्मसार कर रही होगी।   आज वो शाम आ गई थी जब मैं अपनी ख़ुशी किसी और के साथ बाँटने को राज़ी न थी। मैं ख़ुद में सिमटती सी जा रही थी जैसे कुछ अनकहे से अल्फ़ाज़ मेरे नाज़ुक से मन पर कहर बरसा रहे हों, कुछ कहने को ललकार रहे हों। मगर इन होंठो ने तो एक दूसरे को इस कदर जकड़ रखा था जैसे कि बरसों से मिलन की प्यास में तड़प रहा कोई प्रेमी।   उस मुलाकात का तो कुछ अलग ही अंदाज था जब सितारों से ज़र्द रात उस अंधकार के आंगन में अपना डेरा बसाने जा रही थी तो जुगनू भी पेड़ों पर अपना समां बाँधने को बेकरार थे और रात का अंधेरा अपने साथ कुछ खुशियाँ कुछ नाज़ुक सी खामोशियाँ ला रहा था।  जैसे ही मैं उस शाम की नशीली सी छाँव में उनका साथ पाकर खिलखिला रही थी मानो उतनी ही तेजी से चँदा की चाँदनी चमकती जा रही थी।  ये पहली मुलाकात की वो...

पापा की याद

    बात उस समय की है जब मैं अपनी पढाई करने के लिये अपने घर से दूर एक हॉस्टल में आकर रहने लगी थी इससे पहले मैं अपने घर से इस तरह से कभी दूर नही हुई थी , ऐसे में घर की याद आना तो स्वाभाविक था , घर की याद करते हुए मैं अक्सर रोने लगा करती थी तभी मैंने अपने पापा की याद करके कुछ लिखा था जो आज मैं फादर्स डे के अवसर पर उनको सुनना चाहूँगी ..... love u so much papa n happy father's day   पापा जब तुम आओगे और मुझको गले लगाओगे कहीं रो न दूँ मैं तुम्हें देखकर ये सोंच के तुम घबराओगे पापा जब तुम आओगे .... अपनी लाडो को यूँ देखकर  प्यारी मुस्कान तो लाओगे  गर आ भी गये दो आँसू छल से  फिर मुझसे नजर चुराओगे  पापा जब तुम आओगे ..... क्या लाओगे साथ तुम अपने  मेरे लिये कुछ खाने को  बस दे देना एक मुस्कान सुहानी  तुम अपना हाल बताने को  माँ कैसी है ये बतलाना  कैसा है गाँव मेरा  ठीक नहीं होगा फिर पापा  गर मुझसे कुछ छुपाओगे !! पापा जब तुम आओगे                ...

तेरे शहर में

        सुनों !! क्या तुम्हें मेरे आने का ज़रा सा भी एहसास नहीं हुआ क्या मेरे क़दमों की आहट ने तुम्हें और बेचैन नहीं किया, तुम्हें कुछ तो महसूस हुआ होगा कि मैं यहीं हूँ तेरे पास .... तेरे शहर में ....     मैं यहीं तो हूँ तेरे पास तेरे शहर में मगर इन नज़रों ने कभी तुझे देखा नहीं इन तरसती आँखों ने तुमको ढूँढा तो बहुत मगर तुम्हारी वो एक प्यारी सी मनमोहक झलक मुझको दिखी नहीं तुम्हारी तस्वीर बसी है मन में मेरे .... मगर मैं तो तेरा दीदार चाहता हूँ तेरे इस प्यार भरे दिल से कुछ अल्फाज़ माँगता हूँ तू मुझे न सही किसी और को समझकर सामने आ जाये मेरे बस इतना सा ख़्वाब है मेरा कि मैं यहीं हूँ तेरे शहर में .....           मेरे पास से गुज़रने वाली उस हवा में मुझे तेरी ही खुशबू आती है मेरा ख्याल तो ये है कि कहीं तू हवा कि वो नर्म सी परत बनकर मुझे ढके तो नहीं है क्यूँकि मैं भी तो हूँ उसी शहर में जो हवा तुझे छूकर गुज़रती है ....   सुनो !! कब दीदार होगा तुम्हारा .... तड़प रहा हूँ तुमसे मिलने को तेरे ही शहर में ....         अपने मुख...