Skip to main content

बेटी का ब्याह

 
     बेटी का ब्याह करने का सपना अपने मन में लिए हर माँ बाप जी रहा होता है. वही माँ बाप अपनी बेटी का ब्याह करने के बाद अपने आपको धन्य समझने लगता है क्यूंकि उनकी लाडो अब किसी और के घर की मालकिन बनने तथा किसी और का घर सम्भालने को तैयार होती है. यही सोंचकर माँ बाप भी अपनी बेटी को ख़ुशी ख़ुशी विदा कर देते हैं. 

 ठीक ही कहा गया है की -
 आंसूओं की एक बूँद सी होती हैं बेटियां
 दो दो कुलों के बोझ को ढोती हैं बेटियां
 बोये जाते हैं बेटे पर उग आती हैं बेटियां
 हीरा अगर है बेटा तो मोती है बेटियां




  आइये जनता हैं की एक बेटी का ब्याह किन रस्मों के साथ पूर्ण हो पाता है -

                                                           

                                              1- गोदभराई 
गोदभराई शादी से पहले की जाने वाली रस्मों में से एक रस्म होती है. इसमें लड़की की होने वाली सास अपनी बहू की गोद मेवे , मिष्ठान तथा गहने वस्त्रादि से भरती है. 

2- सगाई 
सगाई की रस्म भी शादी से पहले ही होती है. जिसमे लड़की और लड़का एक दुसरे को अंगूठी पहनाते हैं.

3- तिलक
तिलक की रस्म शादी होने के कुछ दिन पहले ही मनाई जाती है. जिसमे लड़की का भाई अपने होने वाले बहनोई को तिलक करता है तथा उनकी मांगानुसार नगद रुपये तथा अन्य सामग्री देता है.

4- मेहंदी 
मेहँदी लड़की की सुन्दरता में चार चाँद लगा देती है. ऐसा कहा जाता है की मेहँदी का रंग जितना गहरा चढ़ता है, पति पत्नी का प्यार उतना ही गहरा होता है .

5- द्वारचार 
जब दूल्हा बारात और बैंड बाजे के साथ अपनी दुल्हन को लेने आता है तो दरवाजे पर उसका स्वागत करना ही द्वारचार कहलाता है. 

6- जयमाल  
द्वारचार होने के बाद जयमाल की रस्म होती है जिसमे दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को फूलों की माला पहनाते हैं. 

7- कन्यादान 
  हिन्दू विवाह में कहा जाता है की कन्यादान सबसे बड़ा दान होता है. जिसमे माता पिता अपनी लड़की के पैर पूजकर कन्यादान कर देते हैं अर्थात अपनी लड़ी किसी और को सौंप देते है. 

8 - सात फेरे 
दूल्हा और दुल्हन ईश्वर को साछी मानकर अग्नि के चारों ओर घूमकर सात फेरे लेते हैं, और सात जन्मो के लिए एक दुसरे के पूरक बन जाते हैं.


9- कलेवा
कलेवा की रस्म शादी की सभी रस्मे संपन्न होने के बाद और विदाई की रस्म होने से पहले होती है. जिसमे दूल्हे को तिलक लगाकर कुछ उपहार दिया जाता है.  

10- विदाई 


सभी रस्मों में से विदाई की रस्म थोड़ी दुखद होती है क्यूंकि इसमें लड़की अपने बचपन का घर, अपने माँ बाप को छोड़कर एक नए घर में तथा नए लोगों के बीच चली जाती है जो उसकी ससुराल होती है.



सभी रस्में देखने के बाद आप समझ ही गये होंगे की एक बेटी का ब्याह किन रस्मों के साथ पूर्ण होता है. बेटियों के जाते ही घर में सन्नाटा सा छा जाता है मगर वही दूसरी ओर उस घर में खुशियाँ ही खुशियाँ आ जाती हैं जहाँ या बेटियां बहू बनकर जाती हैं. 




Comments

Popular posts from this blog

पहली मुलाकात

   इंतज़ार था मुझे उस सुहानी सी शाम का जब उस शाम की प्यारी सी छाँव में मैं इंतज़ार करूँगी उनका। वो शाम मुझे अपने आगोश में करने को बेकरार तो बहुत होगी मगर मेरा हुस्न तो किसी और के दीदार की चाहत में तड़प रहा होगा। मेरी आँखों में वो इंतज़ार की प्यास मुझे और भी ज्यादा शर्मसार कर रही होगी।   आज वो शाम आ गई थी जब मैं अपनी ख़ुशी किसी और के साथ बाँटने को राज़ी न थी। मैं ख़ुद में सिमटती सी जा रही थी जैसे कुछ अनकहे से अल्फ़ाज़ मेरे नाज़ुक से मन पर कहर बरसा रहे हों, कुछ कहने को ललकार रहे हों। मगर इन होंठो ने तो एक दूसरे को इस कदर जकड़ रखा था जैसे कि बरसों से मिलन की प्यास में तड़प रहा कोई प्रेमी।   उस मुलाकात का तो कुछ अलग ही अंदाज था जब सितारों से ज़र्द रात उस अंधकार के आंगन में अपना डेरा बसाने जा रही थी तो जुगनू भी पेड़ों पर अपना समां बाँधने को बेकरार थे और रात का अंधेरा अपने साथ कुछ खुशियाँ कुछ नाज़ुक सी खामोशियाँ ला रहा था।  जैसे ही मैं उस शाम की नशीली सी छाँव में उनका साथ पाकर खिलखिला रही थी मानो उतनी ही तेजी से चँदा की चाँदनी चमकती जा रही थी।  ये पहली मुलाकात की वो...

पापा की याद

    बात उस समय की है जब मैं अपनी पढाई करने के लिये अपने घर से दूर एक हॉस्टल में आकर रहने लगी थी इससे पहले मैं अपने घर से इस तरह से कभी दूर नही हुई थी , ऐसे में घर की याद आना तो स्वाभाविक था , घर की याद करते हुए मैं अक्सर रोने लगा करती थी तभी मैंने अपने पापा की याद करके कुछ लिखा था जो आज मैं फादर्स डे के अवसर पर उनको सुनना चाहूँगी ..... love u so much papa n happy father's day   पापा जब तुम आओगे और मुझको गले लगाओगे कहीं रो न दूँ मैं तुम्हें देखकर ये सोंच के तुम घबराओगे पापा जब तुम आओगे .... अपनी लाडो को यूँ देखकर  प्यारी मुस्कान तो लाओगे  गर आ भी गये दो आँसू छल से  फिर मुझसे नजर चुराओगे  पापा जब तुम आओगे ..... क्या लाओगे साथ तुम अपने  मेरे लिये कुछ खाने को  बस दे देना एक मुस्कान सुहानी  तुम अपना हाल बताने को  माँ कैसी है ये बतलाना  कैसा है गाँव मेरा  ठीक नहीं होगा फिर पापा  गर मुझसे कुछ छुपाओगे !! पापा जब तुम आओगे                ...

तेरे शहर में

        सुनों !! क्या तुम्हें मेरे आने का ज़रा सा भी एहसास नहीं हुआ क्या मेरे क़दमों की आहट ने तुम्हें और बेचैन नहीं किया, तुम्हें कुछ तो महसूस हुआ होगा कि मैं यहीं हूँ तेरे पास .... तेरे शहर में ....     मैं यहीं तो हूँ तेरे पास तेरे शहर में मगर इन नज़रों ने कभी तुझे देखा नहीं इन तरसती आँखों ने तुमको ढूँढा तो बहुत मगर तुम्हारी वो एक प्यारी सी मनमोहक झलक मुझको दिखी नहीं तुम्हारी तस्वीर बसी है मन में मेरे .... मगर मैं तो तेरा दीदार चाहता हूँ तेरे इस प्यार भरे दिल से कुछ अल्फाज़ माँगता हूँ तू मुझे न सही किसी और को समझकर सामने आ जाये मेरे बस इतना सा ख़्वाब है मेरा कि मैं यहीं हूँ तेरे शहर में .....           मेरे पास से गुज़रने वाली उस हवा में मुझे तेरी ही खुशबू आती है मेरा ख्याल तो ये है कि कहीं तू हवा कि वो नर्म सी परत बनकर मुझे ढके तो नहीं है क्यूँकि मैं भी तो हूँ उसी शहर में जो हवा तुझे छूकर गुज़रती है ....   सुनो !! कब दीदार होगा तुम्हारा .... तड़प रहा हूँ तुमसे मिलने को तेरे ही शहर में ....         अपने मुख...